Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

झेलम नाव हादसा: शवों की तलाश के लिए जारी रहेगा ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन

Srinagar: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हुए झेलम नाव हादसे में लापता शवों की तलाश के लिए ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। एसडीआरएफ अधिकारी ने जानकारी दी।

एसडीआरएफ के डिप्टी सुपरिटेंडेंट मुजफ्फर अहमद ने कहा कि बुधवार को सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि वे लापता तीन शवों को बरामद करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और शवो के मिलने तक ऑपरेशन जारी रहेगा।

गंडबल नौगाम इलाके में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक वान झेलम नदी में पलट गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। नाव में ज्यादातर स्कूली बच्चे सवार थे।