प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादियों) के जोनल कमांडर राम दयाल महतो ने शनिवार को झारखंड के गिरिडीह जिले में सरेंडर कर दिया। उन पर 10 लाख रुपये का इनाम था।
पुलिस के बयान में कहा गया है कि राम दयाल महतो उर्फ बच्चन दा उर्फ नीलेश दा उर्फ अमर दा, झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित थे। उन्होंने राज्य पुलिस की "नयी दिशा-एक नई पहल" पहल के तहत समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया।