झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर बुधवार को सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। इस बीच रांची में कुछ वोटरों ने ईवीएम में खराबी और लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने की शिकायत की।
मतदाताओं ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दे हैं। सुबह नौ बजे तक 13.04 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।