Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार... झारखंड में अब घर-घर तक पहुंच रहीं सरकारी योजनाएं

Jharkhand: बड़े दफ्तरों और शहरों से निकलकर झारखंड सरकार अब जनता के दरवाज़े तक पहुंच रही है। उद्देश्य है कि राज्य की कल्याणकारी योजनाएँ आम लोगों तक सीधे पहुंचना और सरकारी महकमों में रुके कामों को पूरा कराना, वो भी बिना दफ्तरों के चक्कर लगाए। हेमंत सोरेन सरकार की इस पहल का नाम है—“आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार।”

इस योजना के तहत पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है। विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन लिए जाते हैं और मौके पर ही स्वीकृति दी जाती है, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के नए और लंबित स्वीकृति पत्रों के वितरण के साथ-साथ अभुआ आवास के आवेदन, दाखिल-खारिज, लगान रसीद, आधार कार्ड सुधार, पैन कार्ड, जाति और आय प्रमाणपत्र जैसी सेवाओं का भी मौके पर निपटारा किया जाता है।

राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ पर इस कार्यक्रम के विशेष संस्करण ““सेवा का अधिकार सप्ताह” आयोजन किया गया। 21 से 28 नवंबर तक चले इस अभियान में कुल 12,35,468 आवेदन आए, जिनमें से 5,42,359 का निपटारा किया गया, जबकि 6,93,109 पर कार्यवाही की जा रही है।

इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क जांच, दवा वितरण और गोल्डन कार्ड बनाने जैसी कई सुविधाएँ भी दी जाती हैं। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” अभियान के ज़रिए सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी नागरिक पीछे न रह जाए और हर पात्र व्यक्ति को उसकी योजनाओं का पूरा लाभ मिले।