Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

मुफ्त शिक्षा देता है वांकल का जवाहर नवोदय विद्यालय

गुजरात में सूरत जिले के वांकल गांव का जवाहर नवोदय विद्यालय यानी जेएनवी छठ से 12वीं क्लास तक के ग्रामीण बच्चों को मुफ्त शिक्षा देता है। इसकी शुरूआत 1985 में हुई थी। आज देश में 600 से ज्यादा जेएनवी हैं। स्कूल का मकसद मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों के टैलेंट बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है, यहां उनका सामाजिक-आर्थिक बैकग्राउंड मायने नहीं रखता है।

स्टूडेंट के मुताबिक उन्हें यहां ऐसा माहौल मिलता है जो उन्हें न सिर्फ पढ़ाई में बेहतर बनाता है, बल्कि जिंदगी के अच्छे सबक सीखने में भी मदद करता है। जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षा से जुड़े हर पहलू को अपनाया जाता है, यहां स्टूडेंट को पढ़ाई का सुरक्षित माहौल मिलता है। साथ ही हर बच्चे के ओवरऑल डेवलपमेंट, सेहत और खान-पान से जुड़ी जरूरतों का भी ध्यान रखा जाता है।