Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

हवा की गुणवत्ता के मामले में जनवरी का महीना रहा सबसे मुश्किल भरा

इस साल देहरादून में दस महीने में हवा की गुणवत्ता के मामले में जनवरी का महीना सबसे मुश्किल भरा रहा है। इस माह हवा की गुणवत्ता सबसे अधिक खराब रही थी। जबकि अगस्त का महीना सबसे बेहतर रहा है, यह महीना पीसीबी के मानकों के हिसाब से अच्छे वाली श्रेणी में रहा है।

पीसीबी एयर क्वालिटी इंडेक्स के मानक तय किए हैं, इसमें अच्छा, संतोषजनक, औसत, खराब, बहुत खराब और गंभीर श्रेणी है। इसके हिसाब से जनवरी के महीने में देहरादून में हवा की गुणवत्ता की बात करें तो 11 दिन हवा की गुणवत्ता बहुत खराब और 10 दस दिन खराब की श्रेणी में रहा।