Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

नोएडा की ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

पूरे देश में जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई. जन्माष्टमी के अवसर पर नोएडा सेक्टर 107 में बनी ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में शरणम सनातन धर्म मंदिर समिति ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया. जहां राधा-कृष्ण बनकर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और भगवान श्रीकृष्ण के किरदारों को मंच पर सबके सामने रखा. इसके साथ ही गगन राठौड़ समूह ने भजन संध्या की प्रस्तुति की.

इस अवसर पर सोसाइटी मैं स्थित मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया, लड्डू गोपाल जी का भव्य आकर्षक झूला श्रद्धा और उत्साह के साथ सजाया गया. इस मौके पर दही हांडी मतलब मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी रखी गई थी, महिलाओं और पुरुषों की गोविन्दा टोलियां अलग-अलग दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुई और सफलतापूर्वक मटकी फोड़कर का पुरस्कार जीता.