Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में स्कूल बंद

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूल मंगलवार को बंद रहे। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के मद्देनजर पिछले सप्ताह केंद्र शासित प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए थे।

हालांकि, गतिरोध को विराम देते हुए जम्मू कश्मीर सरकार ने सोमवार को सीमावर्ती जिलों को छोड़कर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने का आदेश दिया।