Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

जम्मू कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़, तीन आतंकवादी मारे गए

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।