Breaking News

SC ने गुवाहाटी HC के 27 लोगों को विदेशी घोषित करने के फैसले पर रोक लगाई     |   नोएडा DM दफ्तर को बम की धमकी वाला ईमेल, बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वाड ने की जांच     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल का आरोपों से इनकार, लैपटॉप जब्त     |   छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू     |   J-K BJP चीफ सत शर्मा ने CM उमर अब्दुल्ला को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा     |  

जम्मू कश्मीर: ठंड के बीच श्रीनगर में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य तक पहुंची

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में कड़ाके की ठंड के बीच कई जगहों पर शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर में विजिबिलिटी जीरो मीटर दर्ज की गई। श्रीनगर में सुबह नौ बजे तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वही, जम्मू में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। कश्मीर वर्तमान में 'चिल्लई-कलां' की चपेट में है - जिसे सर्दियों की सबसे कठोर अवधि माना जाता है - जो 21 दिसंबर से शुरू हुई थी। कश्मीर में 21 दिसंबर से 40 दिनों की सबसे भीषण सर्दी की अवधि चिल्लई कलां चल रही है।

'चिल्लई-कलां' के 40 दिनों के दौरान बर्फबारी की संभावना ज्यादातर होती है और तापमान काफी गिर जाता है। 'चिल्लई कलां' 31 जनवरी को खत्म हो जाएगा, लेकिन घाटी में शीत लहर जारी रहेगी क्योंकि इसके बाद 20 दिनों का ‘चिल्लई-खुर्द’ (छोटी ठंड) और 10 दिनों का ‘चिल्लई-बच्चा’ (हल्की ठंड) का दौर आएगा।