Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

Jammu News: उच्च न्यायालय में तीन न्यायाधीशों ने ली पद की शपथ

जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान ने सोमवार को तीन जजों को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। जज वसीम सादिक नरगल, राजेश सेखरी और मोहम्मद यूसुफ वानी ने पद की शपथ ली। अभी तक तीनों ही उच्च न्यायालय में ही अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में कामकाज संभाल रहे थे।

शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल शहजाद अजीम ने किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा जारी न्यायाधीशों की नियुक्ति का पत्र पढ़ा। इसके बाद तीनों न्यायाधीशों ने शपथ ली। इस समारोह में न्यायाधीश के अलावा कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में न्यायाधीश संजीव कुमार, सिंधु शर्मा, विनोद चटर्जी कौल, संजय धर, पुनीत गुप्ता और मोहम्मद अकरम चौधरी मौजूद रहे। न्यायाधीश अतुल श्रीधरन, रजनीश ओसवाल, जावेद इकबाल वानी, राहुल भारती और मोक्षा खजूरिया काजमी ने श्रीनगर से वर्चुअली भाग लिया।
समारोह में प्रदेश के मुख्य सचिव, भारत के उप सॉलिसिटर जनरल, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और न्यायालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया।