इंडियन आर्मी की डोडा-भद्रवाह में आयोजित भर्ती रैली से युवाओं में उत्साह है। इस रैली के जरिए जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी कम करने के लिए कोशिशें की गईं और युवाओं को भी बेहतर मंच मिला। रैली में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें फिटनेस और मेडिकल टेस्ट भी किया गया। युवाओं ने दूरदराज के इलाकों में मौके देने के लिए सेना की इन कोशिशों की तारीफ की। उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन होंगे।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.