Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, पुंछ में सुरक्षा बढ़ाई गई

पाकिस्तानी सैनिकों के रविवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करने और सेना के एक जवान के घायल होने के बाद जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाकर्मी इलाके में गश्त करते और अलग-अलग जांच चौकियों पर वाहनों की जांच करते देखे गए।

पिछले हफ्ते सीमा पार कुछ घटनाएं हुईं थी। इनमें एक आईईडी विस्फोट भी शामिल है। पिछले हफ्ते जम्मू के अखनूर में हुए आईईडी विस्फोट में एक कैप्टन समेत सेना के दो जवान शहीद हो गए थे।

भारत और पाकिस्तान द्वारा 25 फरवरी, 2021 को संघर्ष विराम समझौते के बाद जम्मू कश्मीर में सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन बहुत कम हो गया है।