राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के सोपोर में तीन स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों ने आतंकवाद से संबंधित मामले में जावेद अहमद शेख, ए आर शल्ला और निसार अहमद नाम के तीन व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि छापेमारी जारी है तथा विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।