Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

जम्मू कश्मीर: एमएलए जिमखाना बडगाम ने जीता सीआरपीएफ टी20 क्रिकेट कप 2024

सीआरपीएफ टी20 क्रिकेट कप 2024 का दूसरा एडिशन गुरुवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच के साथ खत्म हुआ। मुकाबले में एमएलए जिमखाना बडगाम ने बटवारा स्पोर्ट्स क्लब को 46 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार खिताबी जीत हासिल की।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) श्रीनगर सेक्टर की तरफ से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में कश्मीर घाटी के अलग-अलग जिलों का प्रतिनिधित्व करने वाली 16 टीमों ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जम्मू कश्मीर जोन के अतिरिक्त महानिदेशक राजेश कुमार ने कहा कि टूर्नामेंट का खास मकसद कश्मीरी युवाओं को अपनी क्रिकेट प्रतिभा दिखाने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए एक मंच मुहैया कराना है। 20 नवंबर से 28 नवंबर, 2024 तक नौ दिनों के टूर्नामेंट में, नॉकआउट फॉर्मेट के साथ 31 रोमांचक मैच हुए। 16 टीमों को चार पूलों में बांटा गया था।