Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

Jammu Kashmir: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

2019 में अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में ये पहली चुनी हुई सरकार है। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में श्रीनगर के सिविल सचिवालय में सीएम उमर अब्दुल्ला को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

दूसरी बार मुख्यमंत्री बने उमर अपने दादा शेख अब्दुल्ला और पिता फारूक अब्दुल्ला के बाद सीएम बनने वाले अब्दुल्ला परिवार की तीसरी पीढ़ी के नेता हैं। वे इससे पहले 2009 से 2014 के बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री थे, जब ये पूर्ण राज्य हुआ करता था।