Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस ने ये जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के संबंध में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के अवंतीपुरा के एक इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ जारी है।