Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव: तीन बीजेपी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को बीजेपी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। जम्मू उत्तर से बीजेपी उम्मीदवार शाम लाल शर्मा ने पर्चा भरने से पहले पूजा की।

उन्होंने कहा, "जनता का भी मुझे लगता है कि इस बार मन बना हुआ है कि हमने मुख्यमंत्री बनाना है और बीजेपी की सरकार बनानी है। ये सोच जम्मू के लोग और कश्मीर के लोग लेकर चल रहे हैं।"

जम्मू पश्चिम से चुनाव लड़ रहे अरविंद गुप्ता ने भी जीत का भरोसा जताया। वहीं कठुआ एससी सीट से बीजेपी के भारत भूषण ने केंद्र शासित प्रदेश के विकास के लिए लोगों से पार्टी को वोट देने की अपील की।

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों- 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।