Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव: मेंढर में पोलिंग कर्मचारियों की ट्रेनिंग

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए रविवार को आईटीआई मेंढर में पोलिंग कर्मचारियों की ट्रेनिंग का पहला दौर शुरू हुआ।

कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इनमें वोटिंग और पोलिंग बूथ की निगरानी करना और किसी भी गड़बड़ी की फौरन रिपोर्ट करना शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पोलिंग कर्मचारी अपनी ड्यूटी करते हुए वोट डाल सकें- इसका भी बंदोबस्त किया जा रहा है। 90 सदस्यों की जम्मू कश्मीर विधानसभा के चुनाव 18 सितंबर से एक अक्टूबर तक तीन दौर में होंगे।