जम्मू कश्मीर के मेंढर में खेल महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। आठ नवंबर को शुरू हुए इस महोत्सव का आयोजन भारतीय सेना ने किया। जम्मू कश्मीर के मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास हुए आयोजन में दूरदराज के गांवों से आए नौजवानों ने अपने हुनर दिखाए।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा महोत्सव में कई सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों ने भी अपने स्टॉल लगाए।
भारतीय सेना की भीमेबर गली ब्रिगेड ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें इलाके के आसपास के गांवों के करीब एक हजार लोगों ने हिस्सा लिया।"