जम्मू कश्मीर में सालाना होने वाली वासुकीनाथ यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को शुरू हुई। ये यात्रा बानी से कैलाश कुंड तक जाती है।
इलाके में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों और रास्ते के साथ घने जंगलों के चुनौतीपूर्ण इलाके पर हाल की चिंताओं के की वजह से सुरक्षा उपायों के साथ इस साल की यात्रा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
इस साल पुलिस और अर्धसैनिक बल दोनों पैदल श्रद्धालुओं के साथ चल रहे हैं। ताकि श्रद्धालु बिना किसी डर के यात्रा कर सकें। वासुकीनाथ यात्रा, कई लोगों के लिए अहम धार्मिक आयोजन है। ये हर साल बड़ी संख्या में भक्तों को आकर्षित करती है।