Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

जैसलमेर में मार्च के महीने में भीषण गर्मी, पारा 39 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा

Rajasthan: राजस्थान के जैसलमेर में मार्च के दूसरे हफ्ते में लू तेज होने लगी है। तापमान इतना ज्यादा है कि लोगों को मई और जून के महीने जैसा एहसास हो रहा है। इस रेगिस्तानी इलाके में भीषण गर्मी पड़ती है। लेकिन मार्च के महीने में पारा काफी ऊपर पहुंच गया है। जिले में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने मंगलवार को जिले के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि उन्होंने मार्च के महीने में इतनी भीषण गर्मी कभी पहले कभी नहीं देखी। सड़कों पर निकलने वाले लोग तेज धूप से बचने के लिए खूब पानी पी रहे हैं। साथ ही खुद को ढककर रखने की कोशिश कर रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह गर्म रह सकता है।