Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

जबलपुर में भगवान राम के नाम की धूम, भव्य रामायण कला प्रदर्शनी का आयोजन

Madhya pradesh: मध्य प्रदेश के जबलपुर में विश्व रामायण कॉन्फ्रेंस के हिस्सा के तौर पर रामायण की अलग-अलग परंपराओं पर एक शानदार कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया, जिसमें भगवान राम के जीवन, मूल्यों और आदर्शों को दिखाने वाली पारंपरिक, लोक और समकालीन कला शैलियों को एक साथ प्रदर्शित किया गया है।

इस प्रदर्शनी में पूरे भारत और कंबोडिया की कई तरह की कलाकृतियों को लगाया गया है, जिसमें केरल के म्यूरल, पटचित्र, तंजौर पेंटिंग और समकालीन कला शामिल हैं। कलाकारों का कहना है कि ये प्रदर्शनी सिर्फ अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए नहीं है, ये भी सुनिश्चित करना है कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत नई पीढ़ी तक पहुंचे।

ललित कला के छात्र भी हिस्सा ले रहे हैं, पारंपरिक शैली में कलाकृतियां बना और प्रदर्शित कर रहे हैं, साथ ही परंपरागत हस्तशिल्प भी सीख रहे हैं। दर्शक इस प्रदर्शनी को एक ज्ञानवर्धक अनुभव बताते हैं, जो भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कला परंपराओं दोनों से परिचित करा रही है।

सुंदर कांड की लघुचित्र से लेकर हनुमान चालीसा से प्रेरित तस्वीरें तक ये प्रदर्शनी भक्ति को कला मेल करा रही है। 28 दिसंबर को शुरू हुई ये प्रदर्शनी 4 जनवरी तक चलेगी।