Breaking News

‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |   SIR के विरोध में बंगाल में बंपर वोटिंग: सीएम ममता बनर्जी     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बिना किसी प्रतिबंध या टोल के खुला रखा जाना चाहिए: जर्मन सरकार     |  

जेपी नड्डा ने शिमला में राज्य कार्यालय की रखी आधारशिला, बोले- संगठन में नई ऊर्जा का करेगा संचार

Himachal Pradesh: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने शनिवार को शिमला में पार्टी के नए राज्य कार्यालय की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह नया कार्यालय संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। नया कार्यालय शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जुब्बरहट्टी हवाई अड्डे के पास माजथाई में स्थित है, जो यहां से लगभग 29 किलोमीटर दूर है।

नड्डा ने 45 मिनट तक चले विधि-विधानपूर्ण शिलान्यास पूजन में भाग लिया और तत्पश्चात शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इससे पहले शुक्रवार रात को, नड्डा ने जय राम ठाकुर और राजीव बिंदल के साथ उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के घर जाकर उनकी बेटी के विवाह पर उन्हें बधाई दी।