Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मुंबई में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

मुंबई में तीन दिनों से हो रही हल्की बारिश शुक्रवार सुबह तेज हो गई। अधिकारियों के मुताबिक मुंबई में ट्रैफिक सामान्य रहा। हालांकि लोकल ट्रेनें थोड़ी देरी से चलीं।

मौसम विभाग के मुंबई केंद्र ने अगले 24 घंटों में शहर और उपनगरों में बादल छाने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।

विभाग के अधिकारी ने बताया कि दोपहर 3.40 बजे अरब सागर में 4.04 मीटर की ऊंचाई का ज्वार आएगा। गुरुवार सुबह से ही शहर के ज्यादातर हिस्सों में रुक-रुक कर भारी बारिश हुई। उपनगरों के मुकाबले टापू पर बारिश ज्यादा तेज थी।