Breaking News

मेसी का सपना बरकरार! इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   ईरान में घुसने की तैयारी में अमेरिकी सेना, जमीनी जंग का काउंटडाउन शुरू... ट्रंप का सबसे बड़ा फैसला!     |   'लूला का अहंकार...', ब्राजील पर 25% टैरिफ लगाएगा अमेरिका     |   पीएम नरेंद्र मोदी कल जींद से देश की पहली 'हाइड्रोजन ट्रेन' को दिखाएंगे हरी झंडी     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |  

कश्मीर घाटी में तेज गर्मी, 10 दिन की छुट्टी के बाद स्कूल खुले

कश्मीर घाटी में अब भी तेज गर्मी पड़ रही है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। तेज गर्मी के बीच 10 दिन की गर्मी की छुट्टी के बाद सरकारी और प्राइवेट स्कूल फिर से खुल गए हैं। गर्मी को देखते हुए कुछ गार्जियन ने प्रशासन से गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की थी। 

मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर में कई दिनों तक गर्मी रहने के आसार हैं। गांदरबल जिले में 17 जुलाई को सबसे ज्यादा तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस था।