Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

बुआ के घर को चोरी से बचाने के लिए बदमाश से भिड़ा मासूम

मध्य प्रदेश के छतरपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शातिर बदमाश ने 12 साल के बच्चे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया. फिर वहां से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर किया गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बदमाश को चोरी करने से रोकने की कोशिश की थी.

घटना सिविल लाइन थानाक्षेत्र के अनगढ़ टोरिया इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, 12 साल के समर की मां का कुछ समय पहले निधन हो गया था. जिसके बाद से वो टोरिया इलाके में अपनी बहन के साथ बुआ के घर में रह रहा था. शुक्रवार को उसकी बहन स्कूल गई हुई थी. जबकि, बुआ सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी. तभी इलाके का एक नशेड़ी बदमाश अरबाज उनके घर में घुस आया. वह यहां चोरी करना चाहता था.