Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर के लिए गोलीबारी हुई।

श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर पुलिस की विशिष्ट खुफिया जानकारी और सूत्रों व एजेंसियों की पुष्टि के आधार पर संभावित घुसपैठ के प्रयास के संबंध में 13 अक्टूबर 2025 को कुपवाड़ा के माछल सेक्टर में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।’’

पोस्ट में कहा गया है, ‘‘सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। बड़ी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए गए।’’ अभियान अभी जारी है।