Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

इंदौर में 1 अगस्त से बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं, सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जिला प्रशासन का फैसला

Madhya Pradesh: देश में हर साल सड़क हादसों में हजारों लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में मध्य प्रदेश के इंदौर में ज़िला प्रशासन ने 1 अगस्त से बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को पूरे इंदौर जिले में कहीं भी पेट्रोल नहीं देने का फैसला किया है। इस आदेश को लागू करने से पहले पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को इसकी जानकारी देने के लिए दो दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न करने वाले पेट्रोल पंपों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस निर्णायक कदम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और दोपहिया वाहन चालकों के बीच हेलमेट के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा।

जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया, "हमने एक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है कि एक अगस्त से इंदौर ज़िले के किसी भी पेट्रोल पंप पर अगर दोपहिया वाहन चालक के पास हेलमेट नहीं होगा, तो उसे पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसे दो दिन बाद लागू कर दिया जाएगा। कल से सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बुलाया जाएगा और एडीएम व खाद्य अधिकारी को भी इस बारे में अवगत कराया जाएगा। हम इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करेंगे। दो दिनों तक हम इस संबंध में प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान चलाएंगे और एक अगस्त से इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।"