Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

भारत के हल्के टैंक ने ऊंचाई से गोलेबारी का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

भारत के स्वदेशी हल्के टैंक ने 4,200 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर अलग-अलग दूरियों से सटीकता के साथ लगातार कई राउंड गोलाबारी करके एक ‘‘बड़ी उपलब्धि’’ हासिल की है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। चीन के साथ लगती सीमा पर सेना की लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाने के लिए बहुमुखी 25 टन श्रेणी के भारतीय हल्के टैंक को विकसित किया गया है।

इससे पहले सितंबर में टैंक का परीक्षण किया गया था। टैंक ने सितंबर में असाधारण प्रदर्शन करते हुए रेगिस्तानी इलाके में आयोजित क्षेत्रीय परीक्षणों के दौरान सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया था।

मंत्रालय ने बताया कि भारतीय सेना 350 से ज्यादा हल्के टैंक की तैनाती पर विचार कर रही है, जिनमें से अधिकतर को पहाड़ी सीमावर्ती इलाकों में तैनात किया जाएगा।