Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

भारतीय अर्थशास्त्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने शहरीकरण को आर्थिक विकास की कुंजी बताया

भारतीय अर्थशास्त्री और भारत के योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कर्नाटक के तीन दिवसीय निवेशक शिखर सम्मेलन में भारत में तेजी से हो रहे शहरीकरण पर जोर दिया।

मोंटेक सिंह ने कहा, "मुझे लगता है कि बहुत कम राज्यों ने नए शहरी केंद्र बनाने की कोशिश की है। अगर आप शहरीकरण की प्रवृत्ति को देखें, तो ये संरचनात्मक बदलाव के बारे में मेरे पहले बिंदु का नतीजा है। अगर भारत आठ फीसदी की दर से विकास करने जा रहा है और शहरी आबादी तेजी से बढ़ने जा रही है, तो मेरा मतलब है, गांधीजी ने कहा था कि भारत अपने गांवों में रहता है और कई लोग अभी भी इसे एक तरह की रोमांटिक विजन के रूप में मानते हैं। आपको ये समझना होगा कि भारत तब तक विकसित नहीं होगा जब तक गांवों में रहने वाले लोगों की संख्या बड़े पैमाने पर कम नहीं होती।"