Breaking News

CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की दिल्ली लक्ष्मी योजना, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू     |   आंध्र को मिला नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भोगपुरम में पीएम मोदी ने किया उद्घाटन     |   असम बाढ़: दो और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 82 पहुंचा     |   CWG 2026: तेजस्विन शंकर बने डेकाथलॉन में पहले CWG पदक विजेता, जीता ब्रॉन्ज     |   कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, सीजन बेस्ट थ्रो से रचा इतिहास     |  

भारतीय वायुसेना ने उन्नाव में किया युद्धाभ्यास 'गगन शक्ति'

भारतीय वायु सेना ने रविवार को लखनऊ से करीब 60 किलोमीटर दूर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की इमरजेंसी लैंडिंग पट्टी पर लैंडिंग ऑपरेशन किया। लैंडिंग की ये सीरीज उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ के पास हुई। ये अभ्यास पूरे भारत में चल रहे 'गगन शक्ति-2024' के हिस्से के रूप में हुआ, जो एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक चलेगा।

'गगन शक्ति-2024' हाई इंटेंसिटी ऑपरेशंस के लिए अपनी क्षमताओं और तैयारियों का परीक्षण करने के लिए 10-दिन चलने वाला अभ्यास है। रविवार के ऑपरेशन के दौरान जगुआर, सुखोई, मिग-21 समेत कुल 15 लड़ाकू विमानों ने शक्ति प्रदर्शन किया।