Breaking News

केरलम में आज से भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी     |   राज्यसभा में आज पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल 2026, कल लोकसभा से हुआ था पास     |   कांवड़ यात्रा शुरू, हरिद्वार से पश्चिमी यूपी तक हाई अलर्ट     |   सावन के पहले दिन उज्जैन में महाकाल की विशेष भस्म आरती संपन्न, उमड़ा आस्था का सैलाब     |   उपचुनाव: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीट पर आज मतदान     |  

पेंच टाइगर रिजर्व में शुरू हुआ भारत का पहला डार्क स्काई पार्क

भारत का पहला डार्क स्काई पार्क महाराष्ट्र से सटी मध्य प्रदेश की दक्षिणी सीमा के पास पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शुरू किया गया है। इसमें खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले लोग दूरबीन की मदद से ग्रहों, उपग्रहों, तारों और ब्रह्मांड में चल रही हलचलों पर करीबी नजर रख सकते हैं। 

वाइल्ड लाइफ सफ़ारी के लिए पार्क में आने वाले लोग ये जान कर खुश होते हैं कि यहां डार्क स्काई पार्क भी है।  

डार्क स्काई पार्क आमतौर पर दूरदराज या कम आबादी वाले ऐसे इलाकों में बनाए जाते हैं, जहां रात में आसमान में झांकने के लिए कुदरती रोशनी का ही ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। डार्क स्काई पार्क रात के दौरान ईको-सिस्टम  को बचाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।