Breaking News

विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित     |   नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |  

भ्रूण ट्रांसफर टेक्नीक से पैदा हुआ भारत का पहला जांसकारी घोड़े का बच्चा

राजस्थान के बीकानेर में मौजूद 'नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्वाइंस' ने भ्रूण स्थानांतरण तकनीक से देश में पहली बार जांसकारी नस्ल का घोड़े का बच्चा पैदा किया गया है। ये बच्चा जांसकारी घोड़े से कृत्रिम गर्भाधान करके और साढ़े छह दिन बाद भ्रूण को दूसरी घोड़ी में ट्रांसफर करके पैदा किया गया है।

जांसकारी नस्ल, ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र के लेह-लद्दाख में पाए जाने वाले देशी घोड़े हैं। इन्हें ताकत और बहुत ज्यादा ठंड को झेलने के लिए जाना जाता है। देश में पिछली बार हुई पालतू जानवरों की जनगणना के अनुसार, भारत में केवल 6600 से कुछ अधिक जांसकारी घोड़े बचे हैं।

संस्थान के वैज्ञानिकों का कहना है कि वो लुप्त हो रही घोड़ों की इस नस्ल को बचाने के लिए भ्रूण ट्रांसफर टेक्निक का इस्तेमाल कर रहे हैं। अप्रैल के अंतिम हफ्ते में पैदा हुए जांसकारी घोड़े के बच्चे का वजन 28 किलोग्राम है और इसका नाम राज जांसकार रखा गया है।