Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

पटना में अपराधियों ने दारोगा को मारी गोली, चार अरेस्ट और तीन फरार

पटना में बेउर थाना के बाइपास के पास बीती रात चोरों का एक दल दूरसंचार केंद्र से बैट्री की चोरी कर रहा था। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब चोरों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। एक गोली सहायक दारोगा (एएसआइ) फूलन राम के हाथ में लगी। वे खतरे से बाहर हैं।

पुलिस ने मौके से चार चोरों को पकड़ लिया, जबकि तीन भाग गये। घटनास्‍थल से एक खोखा, जिंदा गोली और पिस्तौल भी बरामद किया गया। पुलिस भागने वाले चोरों की तलाश कर रही है।