Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

Meerut News: बुर्का पहनकर युवतियों ने खरीदी शराब, जमकर हंगामा, मचा बवाल!

Meerut News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो मेरठ का है, जिसमें दो युवतियां बुर्का पहनकर बियर खरीद रही हैं। इस पर कुछ युवकों ने उन्हें घेरकर हंगामा किया है। हालांकि, मेरठ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

मामला ये है कि, दोनों लड़कियां बुर्का पहनकर शराब की दुकान पर गई थीं। शराब खरीदकर जब ई-रिक्शा पर बैठीं, तो उन्हें लड़कों ने घेर लिया। उन लड़कों ने कहा - "दारू लेकर आ रही हो। मुसलमान होकर बुर्का क्यों उतारा। कौम को बदनाम कर रही हो। युवतियां लोगों से बचाने की गुहार लगाती नजर आ रही थीं।" 

आपको यह बता दें, वायरल वीडियो लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। एक मिनट 17 सेकेंड के इस वीडियो में कई युवक एक ई-रिक्शा में बैठी दो युवतियों को रोकते हैं। कहते हैं कि दारू लेकर जा रही हो। मुसलमान होकर बुर्का कैसे उतार सकती है। एक युवक युवतियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उनके पर्स की तलाशी लेता है।

जिसके बाद पर्स में से बियर की कैन दिखाकर कहता है कि, हमारी कौम को बदनाम कर रही हो। दोनों युवतियां इसका विरोध करती हैं तो एक बुजुर्ग युवकों को ऐसा नहीं करने की बात कहते हैं। इस वीडियो के बारे में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि, अभी तक वीडियो के मेरठ का होने की पुष्टि नहीं है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। कोई शिकायत भी अभी तक पुलिस के पास नहीं आई है।