Breaking News

जापान की पीएम 3 दिन की भारत यात्रा पर     |   केसी वेणुगोपाल की अगुवाई में आज PAC की बड़ी बैठक, 11 बजे पार्लियामेंट में मंथन     |   मुंबई में तेज बारिश का अलर्ट     |   ग्रेटर नोएडा में लेबर कैंप में लगी भीषण आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए सभी मजदूर     |   मुंबई में लगातार दूसरे दिन 'ऑरेंज अलर्ट', पालघर में 'रेड अलर्ट' के चलते स्कूल बंद     |  

दमोह में बेटे ने की कुल्हाड़ी से पिता की हत्या

मध्य प्रदेश के दमोह में मंगलवार को बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। 30 साल के कमलेश अहिरवार ने विवाद के बाद पिता बब्बू अहिरवार को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। 

दमोह के एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपित कमलेश अहिरवार पहले भी कई विवादों में शामिल रहा है।