मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक खदान के धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. यह खदान लगभग 20 फिट गहरी थी. इस हादसे में लभगग तीन लोग घायल हैं. जबकी एक मजदूर लापता है. राहत और बचाव का काम किया जा रहा है. ये घटना गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रमखीरिया गांव की है.