Breaking News

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन पर उठाए सवाल     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   कर्नाटक: शिवमोगा में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   केरल: भारी बारिश के बीच मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी     |  

ममता बनर्जी की इस टिप्पणी की मैं घोर निंदा करता हूं -अमित शाह

पश्चिम बर्धमान: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत सेवाश्रम संघ को लेकर CM ममता बनर्जी की टिप्पणी पर कहा, "ममता बनर्जी की इस टिप्पणी की मैं घोर निंदा करता हूं। भारत सेवाश्रम संघ वह संस्था है जिसके कारण आज पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है.

भारत सेवाश्रम संघ, इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन इस प्रकार की संस्थाओं को बदनाम कर वे मुसलमान मतदाताओं को खुश करना चाहती है. ममता बनर्जी सिर्फ चुनाव जीतने के लिए इन संस्थाओं की प्रतिष्ठा को आहत करने की कोशिश कर रही हैं,

मैं इसकी घोर निंदा करता हूं. मैं बंगाल की जनता को अपील करता हूं कि वोट बैंक की राजनीति के लिए ममता बनर्जी अगर इस प्रकार की प्रतिष्ठित संस्थाओं पर आरोप लगाती है तो जनता को भी इसपर गंभीर से सोचना चाहिए।"