हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा, "मैंने मतदान कर दिया है। आप सभी भी जल्द से जल्द मतदान करके अपना योगदान दें।
दुनिया उम्मीद भरी नजरों से भारत की तरफ देख रही है। विकसित भारत बनाना है। हम सभी को अपना योगदान करना है। जनता का पूरा आशीर्वाद मिलने वाला है। हम लोकसभा की सभी 4 सीटें जीतेंगे। हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में सभी 6 विधानसभा सीटें भी हम जीतने वाले हैं। कुछ राजनीतिक दलों ने चुनावी नतीजों से पहले ही हार मान ली है।"