कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और उसकी हत्या की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूने कहा कि वह स्तब्ध और व्यथित हैं. उन्होंने कहा कि समाज को ईमानदार, पूर्वाग्रहरहित आत्मावलोकन की जरूरत है और खुद से कुछ कड़े सवाल पूछने की जरूरत है.
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि समाज को ईमानदार और निष्पक्ष आत्मनिरीक्षण की जरूरत है। हमें खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर एक 'घटिया मानसिकता' महिला को एक कम शक्तिशाली, कम सक्षम और कम बुद्धिमान समझती है। उन्होंने निर्भया कांड का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 12 सालों में ऐसे अनगिनत बलात्कार हुए हैं जिन्हें समाज भूल चुका है। राष्ट्रपति ने इसे 'सामूहिक भूलने की बीमारी' बताया और कहा कि यह बेहद निंदनीय है।