Breaking News

कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |   जम्मू कश्मीर: पुंछ में LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, 2 जवान जख्मी     |   UP में बारिश से हुए नुकसान का CM योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को मदद के निर्देश     |   J-K: बिजबेहारा में अमरनाथ यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार तीर्थयात्री घायल     |  

विपक्षी गुट 'इंडिया' के उम्मीदवार महाबल मिश्रा ने अयोध्या के राम मंदिर में पूजा की

 पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से विपक्षी गुट 'इंडिया' के उम्मीदवार महाबल मिश्रा बुधवार को यूपी के अयोध्या पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचकर राम लला मंदिर में पूजा की और भगवान राम का आशीर्वाद लिया। मिश्रा इससे पहले कांग्रेस की टिकट पर पश्चिमी दिल्ली सीट से जीते थे। इस बार पूर्व सांसद को आम आदमी पार्टी (एएपी) ने विपक्षी गुट 'इंडिया' के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है।