Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

J-K: घाटी की ओर बढ़ रहे दो पश्चिमी विक्षोभ बदलेंगे मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी का अनुमान

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार की सुबह काफी सर्द रही। शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था। श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इस बीच शहर के लोगों को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राहत भरी खुशखबरी दी। उसके मुताबिक खुश्क मौसम का लंबा दौर जल्द ही खत्म हो सकता है। श्रीनगर मौसम केंद्र ने आने वाले हफ्ते में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। उसके मुताबिक इसकी वजह केंद्रशासित प्रदेश की तरफ तेजी से बढ़ रहे दो पश्चिमी विक्षोभ हैं।

मध्यम तीव्रता का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 26 जनवरी की शाम से अपना असर दिखाना शुरू कर सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और यात्रा की कोई भी योजना बनाने से पहले मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें।

कश्मीर घाटी में सबसे सर्द 40 दिनों का मुश्किल दौर चिल्लई कलां 30 जनवरी को खत्म होने वाला है। इस साल इस दौरान मौसम काफी हद तक खुश्क रहा। जबकि आम तौर पर चिल्लई कलां के दौरान बारिश और बर्फबारी होती है और तापमान शून्य से नीचे देखने को मिलता है।