Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

हैदराबाद में पुलिस ने 8.50 करोड़ रुपये की एम्फ़ैटेमिन दवा जब्त की

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पुलिस ने सोमवार को बताया कि उसने लगभग 8.50 करोड़ रुपये मूल्य की 8.5 किलोग्राम एम्फेटामाइन ड्रग सीज किया और तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने तीनों लोगों को रविवार को उस समय पकड़ा गया, जब वे ड्रग्स ले जा रहे थे। इस बीच हैदराबाद नारकोटिक्स एन्फोर्समेंट विंग (एचएनईडब्लू) ने लोगों से मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की है। एचएनईडब्लू ने मां-बाप को सलाह दी कि वे अपने बच्चों पर नज़र रखें ताकि वे नशीली दवाओं के शिकार न हों।