Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

हैदराबाद: इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

हैदराबाद के माधापुर इलाके में स्थित सत्व एलिक्सिर बिल्डिंग की चौथी और पांचवीं मंजिल के कुछ हिस्सों में शनिवार को आग लग गई। रंगारेड्डी के डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर शेख खाजा करीमुल्ला ने बताया कि आग बुझाने के लिए मौके पर चार दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है।

इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही आग लगने के कारणों के बारे में पता चलेगा।