Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

ग्वालियर में सब्जियों के दामों में भारी उछाल

ग्वालियर में सब्जियों के दामों में भारी उछाल आ गया है. खासतौर पर ऑफ सीजनल सब्जियां महंगी है. सब्जी बाजार में टमाटर 100 रुपए  प्रति किलो, धनिया, लहसुन 200 रुपए प्रतिकिलो हो गया है. सब्जी व्यापारियों का कहना है कि बाहर से आने वाली सब्जियां महंगी है जिसके चलते अगले 2 महीने तक सब्जियों के दामों में राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. वहीं ग्राहकों का कहना है कि भारी महंगाई के दौर में समझौता कर रहे हैं.

सब्जी कारोबारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दामों में धीरे-धीरे तेजी आना शुरू हो गई थी, जो मंगलवार को जबरदस्त उछाल मार गई। सब्जी कारोबारियों के कारण मौसम की मार के कारण भी काफी सब्जी खराब हो गई है, जिससे इसके दामों में तेजी देखने को मिल रही है। नई सब्जी आने के बाद ही भावों में कुछ नरमी देखने को मिल सकती है। वहीं सरसों व रिफाइण्ड तेल भी 10-10 रुपए किलो महंगे हो गए हैं।