Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, वैन ने ट्रक को मारी टक्कर

ओडिशा में आज सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. हादसा केओन्झार जिले में हुआ है. बताया जा रहा है कि 20 लोग से भरी एक वैन सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. प्राथमिक जानकारी के अनुसार वैन में सवार लोग घटगांव तारिणी मंदिर, दर्शन करने के लिए जा रहे थे.

हादसे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस ने बताया कि जिस दौरान दुर्घटना हुई तब वैन की रफ्तार बहुत तेज थी. आशंका जताते हुए पुलिस ने बताया कि घना कोहरा होने के कारण संभव है कि ड्राइवर ने ट्रक को नहीं देखा, और हादसा हो गया.