Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

इंदौर में भीषण सड़क हादसा, कार-वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, तीन घायल

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक कार और वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर महू तहसील में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवले गांव के पास बुधवार देर रात हुई इस दुर्घटना के बाद वैन में आग लग गई।

महू से मानपुर की ओर जा रही कार रात लगभग 11.15 बजे विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही वैन से टकरा गई। बडगोंडा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने पीटीआई वीडियो को बताया कि टक्कर के बाद वैन में आग लग गई और उसके पिछले हिस्से में रखे पेंट के डिब्बों के कारण यह और भी तेज हो गई। बाद में दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

अधिकारी ने बताया कि वैन में सवार दो लोग जलकर मर गए और कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि घटना में तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि चार मृतकों में से तीन की पहचान महू के मानपुर निवासी पलक (34), पड़ोसी धार निवासी कमलेश (20) और रवींद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।