Breaking News

पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘दूसरे चरण में और उत्साह से वोटिंग होगी’, अमित शाह ने कहा     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध’, बोले अमित शाह     |   ‘बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट’, कोलकाता में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा     |  

बांदा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला

 

बांदा जिले के नरैनी में भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। आनन-फानन चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चारों मजदूर काम करने जा रहे थे। दुर्घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव के छनिया पुरवा के पास हुई।

मृतकों में विजय बहादुर (29) पुत्र कमतू प्रजापति  निवासी मोहन पुरवा अंश खलारी, मनोज उर्फ बउवा (24) पुत्र श्रीपाल निवासी धोबिन पुरवा अंश पुकारी, प्रभु दयाल (20) पुत्र बोगा निवासी मोहन पुरवा अंश पुकारी शामिल हैं। वहीं रामबाबू (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।