Breaking News

CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की दिल्ली लक्ष्मी योजना, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू     |   आंध्र को मिला नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भोगपुरम में पीएम मोदी ने किया उद्घाटन     |   असम बाढ़: दो और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 82 पहुंचा     |   CWG 2026: तेजस्विन शंकर बने डेकाथलॉन में पहले CWG पदक विजेता, जीता ब्रॉन्ज     |   कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, सीजन बेस्ट थ्रो से रचा इतिहास     |  

मिजोरम में लोकसभा चुनाव के लिए होम वोटिंग शुरू

देश में लोकसभा के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग और ऐसे दिव्यांग जो मतदान केंद्र पर मतदान करने नहीं जा सकते उनके लिए घर पर ही होम वोटिंग के जरिए मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। मिजोरम में भी होम वोटिंग शुरू हो गया है, जो 10 अप्रैल तक चलेगा। निर्वाचन आयोग की होम वोटिंग सुविधा के तहत 85 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के मतदाता चाहें तो घर से मतदान कर सकते हैं।

होम वो़टिंग प्रक्रिया की निगरानी के लिए अलग-अलग इलाकों में 22 चुनाव ड्यूटी टीमें तैनात की गई हैं। होम वो़टिंग में हिस्सा लेने वाले व्यक्तियों के लिए, पीडब्ल्यूडी के पास कम से कम 40 प्रतिशत विकलांगता दर्शाने वाला विकलांगता प्रमाणपत्र होना चाहिए। पिछले साल के एमएलए चुनावों में जहां 80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए होम वो़टिंग करने की सुविधा थी। वहीं इस बार लोकसभा चुनावों के लिए दिशानिर्देशों को संशोधित किया गया है ताकि 85 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को इसमें शामिल किया जा सके। आगामी चुनाव के लिए, कुल 4,741 वरिष्ठ नागरिक और 3,397 दिव्यांगजन होम वो़टिंग के लिए पंजीकृत हैं।